PUNJAB KE SMAKALEEN KAVI DR. HARMAHENDRA SINGH BEDI

PUNJAB KE SMAKALEEN KAVI DR. HARMAHENDRA SINGH BEDI

by Dr. Hetram Bhargva "Hindi Judwaan"

₹1195

Available on Gyanstock

Buy from Gyanstock

“पंजाब के समकालीन कवि डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी” पुस्तक डॉ. हेतराम भार्गव का शोध अध्ययन है, जो पद्मश्री डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी के साहित्यिक जीवन पर आधारित है और पद्मश्री डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी जी के साहित्य का पहला शोध अध्ययन हैं। यह इस पुस्तक का प्रथम अध्याय हिंदी साहित्य का आधुनिक काल पंजाब के साहित्यिक संदर्भ में पंजाब की समकालीन कविता, समकालीन कविता का प्रारंभिक और वर्तमान परिदृश्य, समकालीनता का अर्थ और परिभाषा और समकालीन कविता के स्वरूप पर विवेचना की गई है। द्वितीय अध्याय में पंजाब की हिंदी कविता के प्रथम कवि, हिंदी कविता की मुख्य चेतना और बेदी जी के समकालीन कवियों का और कविताओं का अनुशीलन व समीक्षात्मक अध्ययन किया गया है। तृतीय अध्याय में डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी का साहित्यिक व्यक्तित्व- कृतित्व है; इस अध्याय में बेदी जी के जीवन परिचय, जन्म स्थान, बचपन, परिवार, शिक्षा, राजकीय सेवा, सम्मान, पुरस्कार, मीडिया- संपादन, अभिनंदन ग्रंथ और उनके शोध आलेखों पर चर्चा की गई है। चतुर्थ अध्याय पंजाब के समकालीन हिंदी कविता में डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी का हिंदी साहित्य को योगदान पर लिखित है; इसमें पंजाब की हिंदी कविता की पृष्ठभूमि, काव्य में समकालीनता, सामाजिक निर्माण, नवचेतना, समष्टि- व्यष्टि बोध, मानसिक अंतर्द्वंद्व, समाज की पीड़ा, समाज में राजनीतिक हस्तक्षेप, आत्मनिर्भरता का संदेश, मानव चिंतन स्वतंत्रता, दयनीय दशा, मानवता से साक्षात्कार, आम जन जीवन की आजीविका, स्वतंत्रता मूल्य का बोध, सांस्कृतिक विरासत का रक्षण व समारक स्थलों के संरक्षण की चेतना और प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता, समानता की भावना, क्रांतिकारी वीरों का जीवन में उतारने का संदेश आदि अनुशीलन किया गया है। पंचम अध्याय में डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी के समकालीन कवियों/कवित्रियों का हिंदी साहित्य में योगदान, डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी के काव्य में काव्य क्षणिकाओं (कोलाज), कोलाज की परिभाषा, कोलाज और साहित्य का संबंध, कोलाज भारतीय साहित्य दृष्टि में, कोलाज का महत्व और कोलाज के स्वरूप एवं परियोजना पर अनुशीलन किया गया है। षष्ठम् अध्याय में कवि डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी के काव्य में भाषा, काव्य का समकालीन स्वरूप, शिल्प विधान, शब्द शक्ति, काव्य हेतु (प्रतिभा- व्युत्पत्ति- अभ्यास), काव्य भाषा शैली, लोकोक्ति-मुहावरे, अलंकार सौन्दर्य, बिम्ब, शैली, प्रतीक योजना, सूक्ति अभिव्यंजना एवं रसों पर विवेचन किया गया है। अष्ठम अध्याय पंजाब की समकालीन कविता में कवि डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी का योगदान पर शोध लिखित है।

Author
DR. HETRAM BHARGAV "HINDI JUDWAAN"
Subject
HINDI
Language
HINDI
Binding
Hardcover
Edition
1st
Publisher
Raghav Publication
Publication Year
2023
Total Pages
328
ISBN-13
978-93-93655-34-9
Product SKU
Hi23
Country of Origin
INDIA