PRO. HARMAHENDRA SINGH BEDI KE KAVYA KI SANVEDNA

PRO. HARMAHENDRA SINGH BEDI KE KAVYA KI SANVEDNA

by Dr. Hariram Bhargva "Hindi Judwaan"

₹1195

Available on Gyanstock

Buy from Gyanstock

पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी का काव्य और गद्य साहित्य का विस्तृत संसार है। पंजाब के समृद्ध कवि पद्मश्री हरमहेंद्र सिंह बेदी पर डॉ. हरिराम भार्गव ने वर्ष 2022 में शोध अध्ययन पूर्ण किया है और इस शोध पर आधारित यह पुस्तक प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक में पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी की साहित्य की अविराम यात्रा का संघर्ष उल्लेखित है। इस पुस्तक का प्रथम अध्याय में पंजाब में हिंदी कविता का उद्भव विकास का विस्तृत अध्ययन है, जिसमें पंजाब में हिंदी साहित्य का उद्भव, विकास काल आदि गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश से पूर्व पंजाब में हिंदी साहित्य का इतिहास, आदि गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश उत्सव, गुरु ग्रंथ साहिब से दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के विद्या दरबार (आनंदपुर) का शास्त्रीय अध्ययन, पंजाब के हिंदी साहित्य के संदर्भ में गुरु गोबिंद सिंह का आनंदपुर या विद्या (विद्यासागर) दरबार, दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति जोत समाने के बाद पंजाब का हिंदी साहित्य का इतिहास, आधुनिक हिंदी साहित्य में पंजाब की हिंदी कविता का अनुशीलन किया गया है। द्वितीय अध्याय में काव्य में संवेदना पर संवेदना का स्वरूप, परिभाषा संवेदना का शास्त्रीय अध्ययन, भाषा विद्वानों के अनुसार संवेदना की परिभाषा, संवेदना का स्वरूप और हिंदी साहित्य में संवेदना कालानुसार दर्शाई गयी है। तृतीय अध्याय में पंजाब के समकालीन हिंदी साहित्य के परिपेक्ष्य में पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी के समकालीन हिंदी कवियों में मानवीय संवेदना पर लिखा गया है, इसमें समकालीन हिंदी साहित्य का स्वरूप (पंजाब के संदर्भ में), समकालीन हिंदी साहित्य का स्वरूप, सामाजिक स्थिति, सांस्कृतिक स्थिति, माननीय चेतना के विविध धरातल, समकालीन हिंदी कविता और राजनीतिक व्यवस्था पर प्रभाव, मानवीय संवेदनात्मक, संवेदनात्मक काव्यधारा के प्रमुख कवियों का परिचय दिया गया है। चतुर्थ अध्याय में पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी का व्यक्तिक व साहित्यिक जीवन परिचय दिया गया है जिसमें; पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी के जीवन, बालजीवन, परिवार, शिक्षा, विवाह, सरकारी जीवन सेवा कार्य, राष्ट्रीय सेवा, साहित्य पुरस्कार, आकाशवाणी, मीडिया में सेवा और बेदी के जीवन पर प्रकाशित अभिनंदन ग्रंथ और शोध अनुसंधान पर लिखा गया है। पंचम अध्याय में पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी के साहित्यिक रचनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन है; जिसमें पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी की वर्ष 2022 तक संपूर्ण काव्य रचनाओं और गद्य रचनाओं पर विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। षष्ठम अध्याय पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी के काव्य में संवेदना के विविध आयाम पर आधारित है, जिसमें मानवीय संवेदना, मानसिक संवेदना, इतर वर्ग के प्रति संवेदना, मानवेतर प्राणीजन पर संवेदना, भावात्मक संवेदना, परिवेश जनित संवेदना पर आधारित हैं। सप्तम अध्याय में पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी के काल में शिल्प विधान, काव्य प्रतिभा, काव्य भाषा, शब्द चयन की दक्षता, अलंकार, बिम्ब विधान, रस सौंदर्य, शब्द व्यंजना- दक्षता मुहावरे- लोकोक्ति आदि का अनुशीलन किया गया है। अष्ठम अध्याय पद्मश्री कवि हरमहेंद्र सिंह बेदी के काव्य में संवेदना के विविध आयाम पर अनुशीलन करते हुए एक शोध परक आलेख है।

Author
DR. HARIRAM BHARGAV "HINDI JUDWAAN"
Subject
HINDI
Language
HINDI
Binding
Hardcover
Edition
1st
Publisher
Raghav Publication
Publication Year
2023
Total Pages
328
ISBN-13
978-93-93655-33-2
Product SKU
Hi23
Country of Origin
INDIA