KATHETAR GADYA SAHITYA

KATHETAR GADYA SAHITYA

by Dr. Hariram Bhargva "Hindi Judwaan", Dr. Hetram Bhargva "Hindi Judwaan"

₹300

Available on Gyanstock

Buy from Gyanstock

हिंदी कथेतर गद्य साहित्य- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार नवीनतम पाठ्यक्रम के अंतर्गत लिखित है। इस पुस्तक के लेखन में विविध कथा-इतर विधाओं से साक्षात्कार किया गया है। इस पुस्तक की प्रथम इकाई में हिंदी कथेतर गद्य विधाओं का समीक्षात्मक अध्ययन परिभाषित किया गया है। द्वितीय इकाई में मुंशी प्रेमचंद की जीवनी है, जो कथा सम्राट व उपन्यास सम्राट के जीवन-वृत्त को प्रकट करती है और इसी इकाई में उच्चकोटि के निबंधकार आचार्य शुक्ल, सरदार पूर्णसिंह, आचार्य ह. प्र. द्विवेदी के निबंध साहित्य की धरोहर हैं। तृतीय इकाई में समाज-सेवी स्त्री रमणिका गुप्ता की जीवन विभीषिकाओं से जूझती हुई आत्मकथा और महादेवी वर्मा का सामाजिक प्रताड़ना और सहन शक्ति की पराकाष्ठा लांघता रेखाचित्र 'लछमा' है। इसके साथ बेनीपुरी जी रेखाचित्र का धार्मिक समता और समन्वयता का स्तंभ 'सुभान खाँ' है। चतुर्थ इकाई में तीन कथेतर विधाएँ क्रमशः साहित्य-पंडित राहुल सांकृत्यायान की तिब्बत की यात्रा में 'ल्हासा से उत्तर की ओर', यात्रा दर्शन, डॉ. रामकुमार वर्मा का संस्मरण 'महात्मा गाँधी' से उनकी क्षणिक भेंट में समय का महत्व की शिक्षा और आंचलिक साहित्यकार फणीश्वरनाथ 'रेणु' के 'ऋण-जल धन-जल' में बिहार में नदियों की बाढ़ की विभीषिका में भी आनन्द ढूंढ़ते जीवन चरित को रेखांकित किया गया है।

Author
DR. HARIRAM BHARGAV "HINDI JUDWAAN", DR. HETRAM BHARGAV "HINDI JUDWAAN"
Subject
HINDI
Language
HINDI
Binding
Paperback
Edition
1st
Publisher
Raghav Publication
Publication Year
2025
Total Pages
272
ISBN-13
978-93-93655-79-0
Product SKU
Hi15
Country of Origin
INDIA