HINDI SAHITYA (AADIKAL SE BHAKTIKAL)

HINDI SAHITYA (AADIKAL SE BHAKTIKAL)

by Dr. Hariram Bhargva "Hindi Judwaan", Dr. Hetram Bhargva "Hindi Judwaan"

₹180

Available on Gyanstock

Buy from Gyanstock

हिंदी साहित्य पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा-2020 नीति के पाठ्यक्रम के अंतर्गत हिंदी साहित्य इतिहास के आदिकाल और भक्तिकाल के विषय के संदर्भ में लिखी गई है। इस पुस्तक में आदिकालीन साहित्य की प्रवृत्तियाँ और परिस्थितियों के साथ-साथ आदिकालीन साहित्य इतिहास का परिचय, रासो साहित्य की प्रामाणिकता-अप्रमाणिकता पर विचार और इस काल की अन्य विविध काव्य श्रृंखला में नाथ साहित्य, सिद्ध साहित्य, जैन साहित्य और लौकिक साहित्य का अनुशीलन किया गया है। भक्तिकाल साहित्य के प्रसंग में स्पष्ट है कि भारतवर्ष में भक्तिकालीन साहित्य की पृष्ठभूमि अत्यंत विशाल है, जिसे किसी पृष्ठों में न तो बांधा जा सकता है और न ही लिखा जा सकता है। अतः साहित्यिक दृष्टि से मध्यकालीन साहित्य में भक्ति का आविर्भाव, दक्षिणी भक्ति साहित्य, भक्ति साहित्य के प्रमुख सिद्धांत और दक्षिण के आलवार और नयनमार भक्तों के साथ उत्तर भारत में भक्ति के प्रचार प्रसार, सिख गुरुओं की भक्ति इत्यादि में धार्मिक समता-समन्वयता के साथ भक्ति साहित्य को प्रस्तुत किया गया है। भक्ति साहित्य के प्रमुख चार नक्षत्र ज्ञानमार्गी निर्गुण संत कबीरदास जी, प्रेममार्गी संत मलिक मोहम्मद जायसी, श्रीराममार्गी संत महाकवि तुलसीदास जी और श्रीकृष्णमार्गी संत महाकवि सूरदास जी के साहित्य का विस्तृत अनुशीलन किया गया है। यह हिंदी साहित्य ग्रंथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम के अनुरूप लिखा गया है।

Author
DR. HARIRAM BHARGAV "HINDI JUDWAAN", DR. HETRAM BHARGAV "HINDI JUDWAAN"
Subject
HINDI
Language
HINDI
Binding
Paperback
Edition
1st
Publisher
Raghav Publication
Publication Year
2023
Total Pages
168
ISBN-13
978-93-93655-45-5
Product SKU
Hi09
Country of Origin
INDIA